विजय कुमार शर्मा / शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बगहा-2 द्वारा गुरुवार को नौरंगिया पंचायत स्थित खाद-बीज दुकानों की संयुक्त जांच की गई। यह कार्रवाई 22 जुलाई 2026 को की गई, जिसका उद्देश्य किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे खाद-बीज की गुणवत्ता एवं भंडारण की स्थिति का आकलन करना था। जांच के क्रम में मे० ओम खाद बीज भंडार, नौरंगिया पर पहुंचने पर दुकानदार अनुपस्थित पाए गए, जिसके कारण भंडार का निरीक्षण नहीं हो सका। इस पर संबंधित दुकानदार से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।

वहीं, मे० गणेश बीज भंडार, नौरंगिया की विधिवत जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मशीन के अनुसार भंडार की मात्रा एवं अभिलेख एक समान पाए गए, जो संतोषजनक रहा। इसके अतिरिक्त पैक्स, नौरंगिया की जांच के लिए टीम जब दुकान पर पहुंची तो वहां भी दुकानदार अनुपस्थित मिले। फलस्वरूप भंडार की जांच नहीं हो सकी और संबंधित को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आगे भी इस प्रकार की जांच अभियान जारी रहेगा।






