Thursday, July 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मुखिया और वार्ड सदस्यों ने सहयोग शिविर की महत्ता पर खड़ा किया...

मुखिया और वार्ड सदस्यों ने सहयोग शिविर की महत्ता पर खड़ा किया प्रश्न चिन्ह

0
13

सहयोग शिविर में विरोध प्रदर्शन।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


परसा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में उस समय माहौल तनाव पूर्ण हो गया जब मुखिया शिव शंकर ठाकुर उर्फ पुतुल ठाकुर ने अपने वार्ड सदस्यों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया। मुखिया पुतुल ठाकुर ने जोरदार शब्दों में कहा की अपर समाहर्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी सहयोग शिविर में आए तो अवश्य लेकिन बिल्कुल समय नहीं दिया और किसी भी फरियादी के आवेदन को निष्पादित नहीं किया। मुखिया ने कहा कि पंचायत रोजगार सेवक पंचायत में नहीं के बराबर आते है। इसकी शिकायत उन्होंने मनरेगा पदाधिकारी से किया था लेकिन आज तक समस्या का हल नहीं निकला। मुखिया ने जोरदार शब्दों में कहा कि राजस्व कर्मचारी भी दाखिल खारिज के नाम पर अवैध नजराना की मांग करते है।

इसकी भी शिकायत करने पर आज तक कोई भी जांच पड़ताल नहीं की गई। उन्होंने बताया कि पंचायत में आशा की बहाली होनी है लेकिन मुखिया और ग्राम सभा को दरकिनार करते हुए बहाली के नाम पर चढ़ावा चढ़ाने की बात की जा रही है। जबकि आशा की बहाली ग्राम सभा के माध्यम से मुखिया द्वारा करनी होती है। मुखिया ने आक्रोशित शब्दों में कहा कि अगर हमारी मांगों पर अभिलंब कार्रवाई नहीं होती है तो हम अपने कैबिनेट और ग्रामीणों के साथ आंदोलन करेंगे जिसकी सारी जवाब दे ही प्रशासन की होगी,।
मौके पर उपस्थित भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कदम कदम पर चढ़ावा चढ़ाने की बात कही जाती है जिससे जनता परेशान है। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि बिना चढ़ावा कोई काम नहीं होता है।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में अवनीश कुमार ठाकुर संदीप सिंह बागड़ यादव भुट्टी यादव आलोक पाल अमेरिका प्रसाद श्री लाल शाह रोशन सिंह मुकेश महतो अभिमन्यु सिंह पप्पू अजीज विजय सिंह आदि मुख्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!