Tuesday, July 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास फरार अभियुक्तों के खिलाफ बगहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुर्की-जब्ती संपन्न

फरार अभियुक्तों के खिलाफ बगहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुर्की-जब्ती संपन्न

0
11

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। पुलिस जिला बगहा में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई तेज करते हुए कुर्की-जब्ती की विधि-सम्मत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक बगहा के निर्देशानुसार मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को गोबर्धना थाना क्षेत्र में न्यायालय द्वारा निर्गत आदेशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोबर्धना थाना अंतर्गत बखरीबाजार निवासी फरार अभियुक्त राज कुमार राम (पिता- ललन राम) एवं रानी कुमारी (पिता- प्रभु राम) के विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने नियमानुसार उनके आवास पर पहुंचकर संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया पूरी की।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून से बचने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त और विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस जिला बगहा की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश गया है तथा अपराधियों में भय का माहौल बना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!