Tuesday, July 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सिकरहना के बढ़ते कटाव से दहशत में ग्रामीणों ने किया तटबंधों की...

सिकरहना के बढ़ते कटाव से दहशत में ग्रामीणों ने किया तटबंधों की सुरक्षा की मांग।

0
28

बरवा सेमरा घाट बना चिंता का कारण।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

लगातार हो रही बारिश के बीच सिकरहना नदी का बढ़ता जलस्तर बरवा-सेमरा घाट क्षेत्र के लिए चिंता का कारण बन गया है। वार्ड संख्या-2 में मुखिया आवास के समीप तथा शेख आब्रे आलम के घर के पास नदी के तेज कटाव से बांध लगातार कमजोर हो रहा है। कटाव बढ़ने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग किसी भी समय बड़ी क्षति की आशंका जता रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में नदी का कटाव गंभीर रूप ले लेता है। इस बार स्थिति और अधिक चिंताजनक है। यदि समय रहते कटावरोधी कार्य नहीं कराया गया तो बांध टूटने का खतरा पैदा हो सकता है, जिससे आसपास के घरों, कृषि भूमि और आबादी को भारी नुकसान पहुंच सकता है। पंचायत के मुखिया शौकत अली ने मझौलिया अंचलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि प्रशासन बिना देर किए बचाव कार्य शुरू कराए, ताकि संभावित खतरे को टाला जा सके।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस संबंध में अंचलाधिकारी डॉ. डॉली कुमारी ने बताया कि कटाव की सूचना मिली है। मामले की जांच कराकर रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं विभाग के कनीय अभियंता अभिषेक कुमार ने कहा कि कटाव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थायी समाधान के लिए विभाग आवश्यक कदम उठाएगा। ग्रामीण शेख सबरे आलम, खालिद उमर, जावेद आलम, परवेज आलम, माजिद उमर, नौशाद अली, समसुल अंसारी, शेख अब्दुल, अमानत हजाम, शेख कारी और अन्य लोगों ने प्रशासन से अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!