Monday, July 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास थाना में पदस्थापित एएसआई का शव रविवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचा,...

थाना में पदस्थापित एएसआई का शव रविवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचा, इलाके में शोक की लहर

0
14

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

नौरंगिया थाना क्षेत्र के कटैया गांव निवासी एवं समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना में पदस्थापित बिहार पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद (50) का शव रविवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह उनका शव समस्तीपुर स्थित सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया, जहां परिजनों, ग्रामीणों तथा शुभचिंतकों ने नम आंखों से अंतिम दर्शन किए। परिजनों ने एएसआई बबलू प्रसाद की मौत को संदिग्ध बताते हुए आत्महत्या की आशंका से साफ इनकार किया है। मृतक के बड़े भाई मुन्ना लाल बड़घड़िया ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि घटना की सच्चाई सामने आनी चाहिए।

बतादे,एएसआई बबलू प्रसाद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके 16 वर्षीय पुत्र शुभम ने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और बड़ी संख्या में ग्रामीण व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
परिजनों ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं वैज्ञानिक जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!