नेपाल में हुई, कम बारिश के कारण गंडक के जलस्तर में गिरावट
वाल्मीकिनगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
पर्यटन नगरी वाल्मीकि नगर के गंडक बराज नियंत्रण कक्ष से जारी रिपोर्ट के अनुसार गंडक बैराज के डाउनस्ट्रीम में 1.16 लाख पानी डिस्चार्ज किया गया है। डाउनस्ट्रीम में पानी का कम डिस्चार्ज के बाद गंडक नदी के तटीय क्षेत्रों में कटाव का खतरा मंडराने लगा है। विशेष रूप से गंडक नदी के किनारे बसे कान्ही टोला, झंडू टोला, बिन टोली एवं चकदहवा गांव प्रभावित होता है। इस बाबत गंडक बराज नियंत्रण कक्ष के सूत्रों के अनुसार फिलहाल कोई खतरे की बात नहीं है।

गंडक नदी के जल स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण तटीय क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों के फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। चकदहवा, झंडू टोला, बिन टोली के किसानों का लगभग 100 एकड़ से ज्यादा फसल नुकसान हो चुका हैं। जिनमें अधिक गन्ना का फसल है। इन गांवों के किसान खेती पर ही निर्भर हैं। अगर फिर कटाव शुरू होता है, तो बचा हुआ फसल भी बर्बाद हो सकता है।






