Friday, July 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास फर्जी गोल्ड लोन के नाम पर ₹10.80 लाख की ठगी का खुलासा

फर्जी गोल्ड लोन के नाम पर ₹10.80 लाख की ठगी का खुलासा

0
9

बेतिया पुलिस ने झारखंड से तीन शातिर जालसाजों को दबोचा।

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। पश्चिम चम्पारण पुलिस ने फर्जी गोल्ड लोन और नकली दस्तावेजों के सहारे जमीन खरीद के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में झारखंड के जामताड़ा जिले से तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। कालीबाग थाना क्षेत्र निवासी संतोष यादव की शिकायत पर दर्ज कांड में आरोप था कि अभियुक्तों ने फर्जी नाम और पहचान पत्र बनाकर खुद को सक्षम खरीदार बताया। साथ ही फर्जी गोल्ड लोन एवं स्वर्ण बॉण्ड से जुड़े दस्तावेज दिखाकर विश्वास में लिया और जमीन खरीदने के नाम पर ₹10.80 लाख की ठगी कर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) अजीत कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर झारखंड के देवघर में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त:  इजाजुल खान उर्फ सुरेश पाण्डेय (64 वर्ष)
• मिंटू खान उर्फ विशाल सिंह (29 वर्ष)
• शेर खान उर्फ अरमान खान (31 वर्ष)

तीनों आरोपी झारखंड के जामताड़ा जिले के नवाडीह क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

बरामदगी:  फर्जी भारत सरकार स्वर्ण बॉण्ड (1998) – 2
• स्वर्ण बॉण्ड क्रय प्रमाण-पत्र – 1
• मोबाइल फोन – 5
• XUV-500 वाहन (JH10AX-3275) – 1
• ATM कार्ड – 4

पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!