Friday, July 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रखंड प्रमुख और अंचलाधिकारी ने पुस्तकालय का किया भव्य उद्घाटन

प्रखंड प्रमुख और अंचलाधिकारी ने पुस्तकालय का किया भव्य उद्घाटन

0
20

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

मधुबनी (बगहा): बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी एवं प्रखंड प्रमुख श्रीमती विजया सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पुस्तकालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि आधुनिक साज-सज्जा से सुसज्जित यह पुस्तकालय विद्यार्थियों के पठन-पाठन में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा और उनके ज्ञानवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य पं० भरत उपाध्याय ने अपने संबोधन में बताया कि पुस्तकालय में लगभग तीन हजार पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध है, जो विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का समृद्ध स्रोत है। उन्होंने पुस्तकालय के बेहतर संचालन के लिए पुस्तकालयाध्यक्ष राजेश रमण कुमार सिंह को बधाई दी। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य नीरज कुमार त्रिपाठी द्वारा की गई। वहीं पुस्तकालयाध्यक्ष राजेश रमण सिंह ने अतिथियों को पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। अंत में विद्यालय की ओर से संतोष कुमार त्रिपाठी ने बुके देकर सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस सराहनीय पहल के लिए विद्यालय सदैव आभारी रहेगा।

इस मौके पर समाजसेवी एवं गणमान्य लोगों में सुनील गुप्ता, संतोष मिश्रा, सुरेश प्रसाद गुप्ता, विपिन बिहारी तिवारी, विद्यालय प्रभारी वरुण नाथ तिवारी, सनी सिंह यादव, प्रभा कुमारी, प्रशांत सागर, लाल मोहम्मद, शाकिर अंसारी, नीलम कुमारी, सावित्री देवी, पलक सिंह, अमरेंद्र कुमार, राघवेंद्र प्रताप, विपिन कुमार, देवानंद मिश्रा, निसार उल हक, आकांक्षा, अख्तर हुसैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!