Thursday, July 16, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पटखौली थाना का औचक निरीक्षण, एसपी राजेश कुमार ने दिए सख्त निर्देश

पटखौली थाना का औचक निरीक्षण, एसपी राजेश कुमार ने दिए सख्त निर्देश

0
20

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। पुलिस अधीक्षक बगहा द्वारा पटखौली थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही पुराने मामलों के त्वरित निष्पादन, संचिकाओं के समुचित रख-रखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई तथा अनुसंधान में तेजी लाने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने निष्पादन में गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया तथा पटखौली थाना को अपने स्तर से गोद लेने की घोषणा भी की। उन्होंने थाना स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आमजनों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने पर बल दिया।

एसपी ने पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं शांति कायम रखने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस की छवि धूमिल करने वाली किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी या कर्मी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!