विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
पडरौना (कुशीनगर)। शहर के साहू पैलेस के ठीक सामने स्थित मिठाई महल बिल्डिंग में ‘पूजा मेकअप स्टूडियो’ का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख मधुबनी बिजया सिंह ने फीता काटकर स्टूडियो का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिजया सिंह ने स्टूडियो संचालिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आधुनिक मेकअप स्टूडियो से क्षेत्र की युवतियों और महिलाओं को बेहतर एवं पेशेवर सेवाएं उपलब्ध होंगी।

साथ ही, यह स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा, जो आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने ‘पूजा मेकअप स्टूडियो’ की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, स्थानीय व्यवसायी एवं आसपास के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।






