Sunday, July 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भितहा:- समकालीन अभियान के तहत दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

भितहा:- समकालीन अभियान के तहत दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

0
14

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

समकालीन अभियान के तहत भीतहा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कांड के अभियुक्त तथा एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीतहा थाना कांड संख्या 112/26 के नामजद अभियुक्त विष्णु कुमार, पिता संकुल साव, निवासी ग्राम ननउर, थाना सहार, जिला भोजपुर (आरा) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके साथ ही थाना क्षेत्र के एक वारंटी सुरेश यादव, पिता कांता यादव, निवासी ग्राम बलूही, थाना भीतहा, जिला पश्चिम चंपारण को भी दबोचा गया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बगहा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!