Sunday, July 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास लूटपाट व रंगदारी का मामला प्रकाश में, जांच में जुटी पुलिस

लूटपाट व रंगदारी का मामला प्रकाश में, जांच में जुटी पुलिस

0
12

विरोध करने पर जिंदा जलाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। पुलिस जिला के सेमरा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर लूटपाट, रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में थाना क्षेत्र के वृन्दावन गांव निवासी साबीर अंसारी ने सेमरा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि विजय नगर निवासी संदीप कुमार (पिता मुरारी राम), सुनैना देवी समेत दर्जनों लोग शनिवार की दोपहर दिनदहाड़े उनके घर में जबरन घुस गए और नकदी व जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने, जिंदा जलाने तथा हरिजन एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। घटना से डरे-सहमे पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने तथा आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार, घटना का कारण सेमरा मौजा स्थित खाता संख्या-16, खेसरा संख्या-543 से संबंधित भूमि विवाद है। इस मामले में साबीर अंसारी एवं बृजेश यादव बनाम जावेद अली अख्तर के बीच टाइटल सूट संख्या-23/2026 बगहा न्यायालय में विचाराधीन है। उधर, सेमरा थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है, जिसकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!