Sunday, July 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में विशेष समकालीन अभियान के तहत एसपी ने किया थाना निरीक्षण,...

बगहा में विशेष समकालीन अभियान के तहत एसपी ने किया थाना निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

0
14

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देशानुसार संचालित विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, बगहा द्वारा पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर पुलिसिंग व्यवस्था का गहन निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने डायल-112 की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया तथा थाना स्तर पर लंबित कांडों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही विभिन्न प्रतिवेदनों, थाना अभिलेखों के संधारण, रात्रि गश्ती व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित तैयारियों का भी जायजा लिया गया।

इस अवसर पर संबंधित थानाध्यक्षों एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही डायल-112 की त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने आमजन के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग को प्राथमिकता देने पर बल देते हुए सभी अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण हेतु सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। अभियान के तहत लगातार निरीक्षण एवं समीक्षा से पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रयास तेज किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!