Sunday, July 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ठकराहा का 23वर्षीय युवक घर से लापता 18दिन बाद भी कोई सुराग...

ठकराहा का 23वर्षीय युवक घर से लापता 18दिन बाद भी कोई सुराग नहीं पुलिस जांच में जुटी.

0
11

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस जिला के ठकराहा की घटना पिछले 23जून की बताई जा रही है। जिसमें ठकराहा गांव वार्ड नंबर 10के स्व. गुलाब ठाकुर के छोटा पुत्र 23वर्षीय ललित ठाकुर गायब हो गया है। इस दौरान माता 58वर्षीय चना कुंवर ने रोते बिलखते हुए कहा कि मेरा बेटा बीए की पढ़ाई करने के साथ साथ बिहार पुलिस के दरोगा की तैयारी में जुट हुआ था। अचानक 23 जून को सायं सात बजे गंडक नदी किनारे बना पार्क में गया और तकरीबन 8बजे के आस पास अपने मोबाइल से मेरे से बात चीत किया। उसके बाद काफी देर तक कोई फोन नहीं आया तो मैने बेटे ललित ठाकुर को फोन किया। परंतु मोबाइल का नंबर ऑफ बता रहा था। अगले दिन से ही परिजनों ने नदी के आस पास कुछ दूर तक किनारे उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन उसका कुछ आता पता नहीं चल सका।

फिर उसके मित्रों रिश्तेदारों के यहां मेरे बड़ा बेटा जा कर वहां सूचना दी और वहां भी नहीं पहुंचने की उन लोगों ने बताई। बहरहाल ठकराहा थाना में मेरे बेटे ललित ठाकुर की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। तत्पश्चात पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्क के निशानदेही पर पुलिस टीम काफी खोज बिन किया नतीजा सिफर निकला। इसी संदर्भ में थानाध्यक्ष नरेश कुमार तथा केश के आईओ तुषार कुमार ने इस बाबत बताया कि एक युवक की गुमशुदगी का आवेदन प्राप्त हुआ है तथा प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लापता युवक और उनके दोस्तों के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया है। जबकि गुमशुदा ललित ठाकुर का बड़ा सा फोटो इश्तहार के रूप में ठकराहा थाना क्षेत्र सहित गोपालगंज सिवान के प्रमुख स्थानों पर पुलिस कर्मियों के द्वारा चस्पाया गया है।

वहीं सोशल मीडिया , प्रिंट मीडिया डिजिटल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से पूरे हिंदुस्तान में इसकी पहचान फोटो के साथ प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उक्त व्यक्ति की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष नरेश कुमार मो.9031827016 जानकारी साझा कर सकते हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि ललित ठाकुर का फोटो दर्जनों स्थलों पर चस्पाया गया है। वहीं जिन बंधुओं के पास यह खबर पहुंचती है वह अपने अपने ग्रुप में साझा कर वृद्ध माता की सहायता करें और मानवता का परिचय दे कर अपनी कर्तव्यों का बेहतर पालन कर सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!