Sunday, July 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शहर में नाला सफाई एवं जलजमाव सुचारू निकासी का नगर आयुक्त एवं...

शहर में नाला सफाई एवं जलजमाव सुचारू निकासी का नगर आयुक्त एवं नगर निगम पदाधिकारियों द्वारा हुआ निरीक्षण

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

मानसून के दौरान शहर में जलजमाव की समस्या की रोकथाम तथा सुचारु जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज नगर आयुक्त तथा नगर निगम के पदाधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। आज दिनांक 11.07.2026 को नगर आयुक्त , बेतिया द्वारा निगम क्षेत्र में वर्षा के पश्चात जल निकासी व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। इस क्रम में नगर थाना, सोवा बाबू चौक,काली मंदिर, कमलनाथ नगर, सुप्रिया रोड, हरिवाटीका, बानूछापार, पादरी दुसाइयां, अंधरी चुनरी आदि स्थल का निरीक्षण किया गया। नाला का मिसिंग लिंक होने के कारण सोवा बाबू चौक, कमलनाथ नगर में नेशनल प्रेस एवं बानूछापार में सक्शन मशीन से जल निकासी कराई गई।

निरीक्षण के दौरान नाला सफाई कार्यों की प्रगति, जल निकासी व्यवस्था तथा जलजमाव की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों का गहन अवलोकन किया गया। नगर आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी छोटे एवं बड़े नालों की सफाई निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराई जाए तथा जिन क्षेत्रों में जलजमाव की संभावना है, वहाँ विशेष सतर्कता बरतते हुए आवश्यक निवारक कार्रवाई समय पर सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के क्रम में नालों से निकाले गए सिल्ट एवं कचरे का शीघ्र उठाव, जल निकासी मार्गों को पूर्णतः अवरोधमुक्त रखने तथा संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वर्षा के दौरान जलजमाव की सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई कर आमजन को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त ने कहा कि मानसून अवधि में जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित निरीक्षण, सतत मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे नालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न डालें तथा स्वच्छ, सुरक्षित एवं जलजमाव-मुक्त शहर के निर्माण में नगर निगम का सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!