Sunday, July 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मिट्टी के बर्तन बेचकर बेटी को पढ़ाया, नीतू ने बिहार पुलिस में...

मिट्टी के बर्तन बेचकर बेटी को पढ़ाया, नीतू ने बिहार पुलिस में चयनित होकर बढ़ाया गांव का मान

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

ठकरहा (प. चंपारण)। प्रखण्ड ठकरहा क्षेत्र संख्या–11 के जिला परिषद सदस्य श्री रमाशंकर कुशवाहा ने भतहवा गांव की एक प्रेरणादायक सफलता कहानी साझा करते हुए बताया कि गांव के निवासी सुखेदव प्रजापति ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद अपनी पुत्री को पढ़ाकर एक मिसाल कायम की है। सुखेदव प्रजापति वर्षों से मिट्टी के बर्तन बनाकर एवं उन्हें बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी सुपुत्री सुश्री नीतू प्रजापति की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। उनकी मेहनत और बेटी के संघर्ष का परिणाम यह रहा कि नीतू प्रजापति ने बिहार पुलिस में चयनित होकर न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे गांव और प्रखण्ड का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि से भतहवा गांव में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नीतू की सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह उन सभी बेटियों के लिए उदाहरण है जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं। जिला परिषद सदस्य श्री रमाशंकर कुशवाहा ने नीतू प्रजापति को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता यह दर्शाती है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नीतू की उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!