Saturday, July 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वन विभाग और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प को लेकर ग्रामीणों से...

वन विभाग और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प को लेकर ग्रामीणों से मुलाकात करने पहुंचे पूर्व माले विधायक- वीरेंद्र गुप्ता

0
12

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान वन विभाग और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प के बाद शनिवार को सिकटा के पूर्व माले विधायक वीरेंद्र गुप्ता वाल्मीकिनगर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और बैठक कर आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने बिहार सरकार पर गरीब किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के घर, जमीन और आशियाने उजाड़ने का काम कर रही है तथा भूमि खाली कराकर बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई किसान दो पीढ़ियों से संबंधित भूमि पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। ऐसे किसानों को बेदखल करने के बजाय उनकी जमीन की बंदोबस्ती की जानी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के गठन के बाद से वन विभाग जंगल संरक्षण के नाम पर वर्षों से बसे ग्रामीणों को हटाने का प्रयास कर रहा है। यह कार्रवाई गरीब किसानों के हितों के खिलाफ है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पूर्व विधायक ने घोषणा की कि इस मुद्दे को लेकर 14 जुलाई को बड़ी संख्या में ग्रामीण बगहा अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी ग्रामीणों के साथ इस आंदोलन में शामिल रहेंगे और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि “गरीबों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!