Wednesday, July 8, 2026
No menu items!
Google search engine
0
3

विदाई एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, भावुक हुआ माहौल।


सरकारी सेवा में स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति आम बात।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

प्रखंड सभागार में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख पति मंटू कुशवाहा मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित के साथ शुरू हुआ। सेवानिवृत्त एवं स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और प्रशासनिक योगदान के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि किसी भी कार्यालय की सफलता उसके कर्मठ एवं समर्पित कर्मचारियों की कार्यशैली पर निर्भर करती है। उन्होंने सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवा के दौरान किए गए अच्छे कार्य सदैव याद रखे जाते हैं और समाज तथा विभाग को नई दिशा प्रदान करते हैं।


समारोह के दौरान सेवानिवृत्त जनसेवक चंद्रमणि शुक्ल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबुलैश अनवर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विकास कुमार, बने एस डी एम लिपिक गुलाम सरवर, उर्दू अनुवादक संतोष कुमार, आईटी सहायक अरबिंद कुमार, कार्यपालक सहायक अनंता कुमारी तथा आरटीपीएस के कार्यपालक सहायक नवीन कुमार को अंगवस्त्र, मेडल, गुलदस्ता एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी सम्मानित कर्मियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का वातावरण भावुक होने के साथ-साथ उत्साहपूर्ण भी रहा। इस अवसर पर जयप्रकाश मौर्य, विनय चौबे, सुमन कुमार, मुकेश कुमार, नरेश कुमार, मनोज कुमार सहित प्रखंड कार्यालय के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए तथा उनके योगदान को यादगार बताया।मंच संचालन एसानुल्लाह ने की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!