Wednesday, July 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया में भाकपा (माले) का प्रदर्शन, सात सूत्री मांगों को लेकर निकाला...

मझौलिया में भाकपा (माले) का प्रदर्शन, सात सूत्री मांगों को लेकर निकाला विशाल जुलूस

0
13

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

भाकपा (माले) रेड फ्लैग के मझौलिया अंचल कमिटी के बैनर तले सात सूत्री मांगों को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भिखम राम की अध्यक्षता में मझौलिया शिव मंदिर प्रांगण से अंचल कार्यालय तक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) रेड फ्लैग के राज्य सचिव कॉमरेड रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने कहा कि वर्तमान सरकार के दौर में दलित समुदाय सबसे अधिक संकट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित बस्तियों को उजाड़ने की कोशिशें की जा रही हैं और सत्ता के संरक्षण में दबंगों द्वारा गरीबों व दलितों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने पी.पी. एक्ट 1947 के तहत दलित बस्तियों के नियमितीकरण की बात करते हुए कहा कि यह अधिकार अब उनसे छीना जा रहा है।
रवीन्द्र कुमार ने आगे कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय गरीबों और दलितों को जो जमीन के पर्चे मिले थे, उन पर भी अब हमले हो रहे हैं। वहीं, भिखम राम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश को लूट-खसोट का अड्डा बना दिया गया है और गरीबों के साथ छल हुआ है।


हरिशंकर प्रसाद ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन की राशि बढ़ाकर प्रतिमाह पांच हजार रुपये की जाए।
प्रदर्शन के उपरांत सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हरिशंकर प्रसाद के नेतृत्व में अंचलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान 357 भूमिहीनों की सूची भी सौंपी गई, जिसमें प्रत्येक को पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई। प्रदर्शन में सुरेंद्र राम, संतोष राम, ध्रुव राम, मंटू राम, जीतेन्द्र राम, मिथुन राम सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!