Tuesday, July 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सांसद ने किया विशेष सहयोग शिविर का उद्घाटन

सांसद ने किया विशेष सहयोग शिविर का उद्घाटन

0
10


मझौलिया प्रखंड के चार पंचायतों में आयोजित हुआ कार्यक्रम में उमड़ी भीड़।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


विशंभरपुर पंचायत में आयोजित विशेष सहयोग शिविर का उद्घाटन बेतिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने किया।
अपने संबोधन में सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि जनता की समस्याओं को त्वरित निष्पादन के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रखंड के सभी अधिकारी और कर्मचारीगण जनता की समस्याओं से संबंधित आवेदनों को निष्पादित करेंगे जिससे जनता को प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। इससे जनता को परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनता को इनका लाभ उठाना चाहिए।
बताते चले की प्रखंड के विशंभरपुर मझरिया शेख अहवर कुड़िया तथा सेनुवरिया पंचायतों में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा विभाग बिजली विभाग आपूर्ति विभाग स्वास्थ्य विभाग नलकूप विभाग श्रम विभाग कल्याण विभाग स्वच्छता मिशन विभाग कृषि विभाग समेत पेंशन आय प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र संबंधी समस्याओं के निष्पादन के लिए आवेदन लिया गया और उनका त्वरित निष्पादन करते हुए आवेदकों को उपलब्ध कराया गया।


विशेष सहयोग शिविर के आयोजन में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार थाना अध्यक्ष अमर कुमार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हाफिजुर रहमान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश मौर्य प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबू लैस अनवर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मझरिया शेख मुखिया हरी लाल यादव विशंभरपुर मुखिया संतोष कुमार अहवर कुड़िया मुखिया द्रौपदी देवी सेनुवरिया मुखिया ज्योति श्रीवास्तव आदि की सराहनीय भूमिका रही।
बताते चले की विशेष सहयोग शिविर में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!