Friday, July 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में नाला अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, तत्काल हटाने का निर्देश

बगहा में नाला अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, तत्काल हटाने का निर्देश

0
11

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। शहर में जलजमाव और साफ-सफाई की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने नाला अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बगहा श्रीमती चांदनी कुमारी के नेतृत्व में एक संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बगहा, प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा-1 एवं बगहा-2 सहित नगर परिषद के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। टीम ने शुगर फैक्ट्री के पास से लेकर रेलवे स्टेशन तक तथा गुदरी बाजार क्षेत्र में नालों पर किए गए अतिक्रमण का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालों पर अवैध कब्जा पाए जाने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई।

अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अतिक्रमणों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारू हो सके। साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बगहा को निर्देशित किया गया कि नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और भविष्य में अतिक्रमण की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त निगरानी रखी जाए। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!