Friday, July 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home Uncategorized प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) में कार्यरत तीन व्याख्याताओ के स्थानांतरण का आदेश

प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) में कार्यरत तीन व्याख्याताओ के स्थानांतरण का आदेश

0
11

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), बिहार ने वाल्मीकिनगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) में कार्यरत तीन व्याख्याताओं के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित व्याख्याताओं को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
सूत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार डीआईईटी वाल्मीकिनगर से हरेराम दीक्षित, किशलय किशोर एवं पूनम राय का स्थानांतरण किया गया है।

परिषद की ओर से जारी अधिसूचना में संबंधित अधिकारियों को बिना विलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने तथा इसकी सूचना राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, बिहार, पटना को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद डीआईईटी वाल्मीकिनगर में नए शैक्षणिक सत्र की व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार रिक्त पदों पर जल्द ही नई पदस्थापन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है, ताकि प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित न हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!