अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार
मझौलिया मनरेगा कार्यालय में विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह मुख्य उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम पदाधिकारी तरुण कुमार ने की। इस दौरान जीविका मिशन एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर जनप्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन तथा ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी तरुण कुमार ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब गांव स्तर पर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने और पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की अपील की।प्रशिक्षण के दौरान योजनाओं के सफल संचालन, जनभागीदारी बढ़ाने तथा विकास कार्यों में समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए गांवों में विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुखिया संघ के अध्यक्ष हरि लाल यादव, पैक्स अध्यक्ष सह प्रमुख पति मंटू कुशवाहा, मोहन गुप्ता दीनानाथ साह , अरुण यादव ,निर्मला तिवारी, शेख चुन्नू ,वसीयर यादव, देवी सहनी ,नारद सिंह , हेमंत मिश्रा, संजय सिंह, दिलीप सहनी ,बसंत सिंह , नारद सिंह आदि शामिल थे।






