Tuesday, June 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सीएसपी संचालक ने बीडीसी सदस्य पर गाली-गलौज व धमकी देने का लगाया...

सीएसपी संचालक ने बीडीसी सदस्य पर गाली-गलौज व धमकी देने का लगाया आरोप, थाने में दिया आवेदन

0
13

भोरे गोपालगंज से नन्हे मिश्र की रिपोर्ट

गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के जेजवलिया गांव में एक विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित विनायक पांडे, जो अपने घर पर सीएसपी का संचालन करते हैं, ने स्थानीय बीडीसी सदस्य संतोष यादव पर शराब के नशे में आकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, संतोष यादव उनके पास पहुंचे और अभद्र व्यवहार करने लगे। मामले को लेकर विनायक पांडे ने विजयीपुर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस ने आरोपी को शराब पीने के आरोप में हिरासत में लिया, लेकिन आवेदन में लगाए गए अन्य आरोपों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!