Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास खैरहटवा के समीप करीब 10 मीटर तक टूटा पीपी तटबंध

खैरहटवा के समीप करीब 10 मीटर तक टूटा पीपी तटबंध

0
2

बगहा-1 के दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा

तटबंध टूटने की खबर फैलते ही मची अफरा-तफरी

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, पश्चिम चंपारण। बगहा-चखनी रतवल मुख्य मार्ग पर खैरहटवा के समीप सोमवार देर शाम पीपी तटबंध टूटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि तटबंध करीब 10 मीटर तक टूट गया है। तटबंध टूटने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके की ओर पहुंचने लगे। तटबंध टूटने की खबर देखते ही देखते गांवों में जंगल की आग की तरह फैल गई। स्थिति को देखते हुए बगहा नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौजूद रही। स्थानीय स्तर पर तटबंध की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। तटबंध टूटने से आसपास के इलाकों में पानी फैलने का खतरा बढ़ गया है। इससे बगहा-1 प्रखंड के परसौनी, चौतरवा, इमलिसिया सहित दर्जनों गांवों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों में संभावित बाढ़ को लेकर चिंता बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले वर्ष भी इसी क्षेत्र में तटबंध टूटने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस बार भी उसी स्थान से कुछ दूरी पर तटबंध टूटने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पानी के बहाव को नियंत्रित नहीं किया गया तो कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर सकता है। ग्रामीणों ने तटबंध निर्माण एवं मरम्मत कार्य में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि तटबंध के कार्यों के लिए सरकारी राशि खर्च होने के बावजूद जमीनी स्तर पर काम की गुणवत्ता पर पर्याप्त निगरानी नहीं हो पाती है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। बताया जाता है कि यह मार्ग एनएच-727 के बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग स्थित छत्रौल चौक से होकर धनहा-रतवल मुख्य मार्ग से जुड़ता है। तटबंध टूटने से इस मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित होने की आशंका है।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष तटबंध व सड़क क्षतिग्रस्त होने से खासकर किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। खेतों तक पहुंचने और कृषि कार्य करने में दिक्कत हुई थी। इस वर्ष भी यदि पानी का दबाव बढ़ा तो किसानों के साथ आम लोगों की परेशानी बढ़ सकती है और आवागमन लंबे समय तक बाधित हो सकता है। तटबंध टूटने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी चरनजोत सिंह ने लिया जाएगा एवं अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया  ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल तटबंध की मरम्मत कराने, पानी के बहाव को नियंत्रित करने तथा प्रभावित इलाकों में आवश्यक बचाव एवं राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!