विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। अनुमंडल पदाधिकारी बगहा श्रीमती चांदनी कुमारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं नगर परिषद बगहा के अन्य पदाधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र में नाला अतिक्रमण की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालों पर अतिक्रमण पाए जाने पर अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित लोगों को तुरंत अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जल निकासी बाधित होने से शहर में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसे हर हाल में समाप्त किया जाएगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से नगर क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।






