Sunday, August 16, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सावित्री पाण्डेय की पुण्य स्मृति में नव-निर्मित मंदिर में प्रतिमा का अनावरण...

सावित्री पाण्डेय की पुण्य स्मृति में नव-निर्मित मंदिर में प्रतिमा का अनावरण , में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित ।।

0
115

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

प्रख्यात विद्वान देवदत्त पाण्डेय की दिवंगत पत्नी स्वर्गीया सावित्री पाण्डेय की पुण्य स्मृति में उनके सम्मान में नव-निर्मित मंदिर में प्रतिमा की स्थापना चैलाभार वार्ड नं .06 में की गई। इस अवसर पर भव्य श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पश्चिम चंपारण एवं पूर्वी चंपारण के अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी तथा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में चनपटिया के कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, नरकटियागंज विधायक संजय पाण्डेय, सुगौली विधायक बबलू गुप्ता, बेतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक मदन मोहन तिवारी, भाजपा नेता राहुल कुमार तथा बेतिया की मेयर गरिमा देवी सिकरिया सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने स्वर्गीय सावित्री पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
प्रतिमा स्थापना के उपरांत आयोजित समारोह में सभी अतिथियों का स्वागत मृत्युंजय पाण्डेय ने अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर किया। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को स्वर्गीय सावित्री पाण्डेय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भोट चतुर्वेदी ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व शिक्षक वशिष्ठ नारायण उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर अंचल नारायण शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, मृत्युंजय पाण्डेय, अजय मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, उमेश त्रिपाठी, रूपेश सिंह, नारद सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सावित्री पाण्डेय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!