Tuesday, June 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्रारक्ष पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नति, एसपी ने पाइपिंग सेरेमनी में लगाए नए...

प्रारक्ष पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नति, एसपी ने पाइपिंग सेरेमनी में लगाए नए रैंक बैज

0
18

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया, 30 जून। पश्चिम चंपारण पुलिस कार्यालय, बेतिया में मंगलवार को प्रारक्ष अवर निरीक्षक (परिचारी) से प्रारक्ष पुलिस निरीक्षक (परिचारी प्रवर) पद पर प्रोन्नत अधिकारियों के सम्मान में गरिमामय पाइपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण ने प्रोन्नत अधिकारियों को नए रैंक बैज लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) तथा पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण रहा। बेतिया पुलिस ने कहा कि पुलिस बल में समय-समय पर होने वाली पदोन्नतियां कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ बेहतर पुलिसिंग और जनसेवा को भी नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। बेतिया पुलिस ने पुनः दोहराया कि वह जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!