विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा पुलिस जिला के भितहा थाना पुलिस ने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाते हुए संध्या एवं रात्रि छापेमारी के दौरान कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संध्या समय चलाए गए विशेष अभियान के तहत बिनही चेकपोस्ट से पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनमें राजू पासवान (पिता– जोगिन्द्र पासवान, ग्राम– जमादार टोला, थाना– चौतरवा), हरिशंकर गुप्ता (पिता– स्व. रामधारी गुप्ता, ग्राम– बिनही) एवं उमेश बीन (पिता– कैलाश बीन, ग्राम– हथुआह्वा, थाना– भितहा) शामिल हैं। तीनों को शराब सेवन के आरोप में हिरासत में लिया गया।

वहीं, रात्रि छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने कुर्की वारंटी गोपी साह (पिता– तुलसी साह, ग्राम– रेड़हा, थाना– भितहा) को भी गिरफ्तार किया।पुलिस ने सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बगहा न्यायालय (कोट) भेज दिया है। थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।






