Tuesday, June 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पश्चिम चंपारण में पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार के दिए...

पश्चिम चंपारण में पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश

0
18

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया (प.च.) — पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा मंगलवार को जिले के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर थाना, साइबर थाना, महिला थाना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाना तथा कालीबाग थाना का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, मालखाना, हाजत, अभिलेख, अपराध पंजी, आगंतुक पंजी, सीसीटीवी व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए।

इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम नागरिकों के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करने, शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने तथा थाना परिसर में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 एवं सदर-02, नगर, कालीबाग, महिला तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति थानों के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!