Friday, June 26, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार —...

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार — तीन बगहा के

0
20

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा। नेपाल के नवलपरासी जिले में मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नेपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नेपाली नागरिक, एक उत्तर प्रदेश निवासी और पश्चिम चंपारण के बगहा क्षेत्र के तीन लोग शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद सीमावर्ती इलाकों में चर्चा तेज हो गई है।
नेपाल पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, त्रिवेणी ग्रामीण नगरपालिका-6 स्थित दुर्गा थापा के किराए के मकान में लंबे समय से देह व्यापार संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान से पांच लोगों को हिरासत में लिया। सभी पर मानव तस्करी और अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है।
गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी 30 वर्षीय शकुंता चौहान, पश्चिम चंपारण जिले के बगहा निवासी गौरव कुमार, मुन्नीलाल राम राय और सुरेंद्र कुमार यादव शामिल हैं। इसके अलावा नेपाल के बाजुरा जिले की हिमाली ग्रामीण नगरपालिका-7 निवासी हेमराज उपाध्याय को भी गिरफ्तार किया गया है। नेपाल पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी और संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत कर दिया गया है।

मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस कथित नेटवर्क का विस्तार किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मानव तस्करी और देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!