Tuesday, June 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 65वीं वाहिनी एसएसबी ने बनकटवा में 07 दिवसीय जैविक खेती प्रशिक्षण का...

65वीं वाहिनी एसएसबी ने बनकटवा में 07 दिवसीय जैविक खेती प्रशिक्षण का शुभारंभ किया

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बेतिया द्वारा कमांडेंट श्री नंदन सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में सीमा चौकी महादेवनाला के अंतर्गत ग्राम बनकटवा में नागरिक कल्याणकारी कार्यक्रम के तहत 07 दिवसीय जैविक खेती प्रशिक्षण का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल एवं मदन गोपाल उत्थान संस्थान, हरनाटांड़ (NGO) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जो दिनांक 23 जून, 2026 से 29 जून, 2026 तक संचालित होगा। इस प्रशिक्षण में ग्राम बनकटवा दोन, नरकटिया दोन, शेरवा दोन एवं डोकनी के कुल 20 ग्रामीण किसान भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के कुशल वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को आधुनिक एवं बुनियादी जैविक खेती की तकनीकों की जानकारी देकर प्रशिक्षित एवं जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप कमांडेंट श्री प्रभाकर चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए जैविक कृषि के पर्यावरण संरक्षण एवं मानव स्वास्थ्य में महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जैविक कृषि न केवल भूमि की उर्वरता बनाए रखने की प्रभावशाली परंपरागत तकनीक है, बल्कि किसानों की बेहतर आय एवं टिकाऊ कृषि व्यवस्था के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इसी क्रम में श्री भूपनारायण महतो (बीडीसी, बनकटवा) एवं श्री रामकृष्ण काजी (भूतपूर्व मुखिया, ग्राम पंचायत बनकटवा) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे जागरूकता एवं रोजगारोन्मुखी प्रयासों की सराहना की तथा आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान उप कमांडेंट श्री प्रभाकर चतुर्वेदी, सहायक कमांडेंट श्री रुपिन यादव, बीडीसी श्री भूपनारायण महतो, भूतपूर्व मुखिया श्री रामकृष्ण काजी, प्रभारी प्रिंसिपल श्री अनिल काजी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं सशस्त्र सीमा बल के जवान उपस्थित रहे। 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीण विकास, जनकल्याण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!