Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा पुलिस को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की पहल

बगहा पुलिस को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की पहल

0
22

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, 18 जून 2026 — पुलिस अधीक्षक बगहा द्वारा जिले के विभिन्न थानों में नई तकनीकी व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से पुलिस पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न डिजिटल पोर्टल्स एवं आधुनिक तकनीकी माध्यमों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने इन प्रणालियों के सही उपयोग, कार्यान्वयन प्रक्रिया तथा उनके माध्यम से पुलिस कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित निष्पादन और कार्य दक्षता बढ़ाने के तरीकों पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नई तकनीकी व्यवस्थाओं का प्रभावी ढंग से उपयोग करें और अपने दैनिक कार्यों में इन्हें अपनाते हुए आमजन को शीघ्र एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

पुलिस प्रशासन का मानना है कि आधुनिक तकनीक के समावेश से पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी, सशक्त और जनहितकारी बनाया जा सकता है। इसी दिशा में बगहा पुलिस लगातार प्रयासरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!