Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा पुलिस ने ड्रोन तकनीक से बढ़ाई निगरानी, अपराधियों पर कड़ी नजर

बगहा पुलिस ने ड्रोन तकनीक से बढ़ाई निगरानी, अपराधियों पर कड़ी नजर

0
23

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल के निर्देशानुसार पुलिस जिला बगहा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। इसी क्रम में विशेष अभियान को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से ड्रोन के माध्यम से निगरानी शुरू की गई है।

इस नई व्यवस्था के तहत संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके जरिए अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, छापेमारी अभियान को तेज करने तथा विशेष पुलिस कार्रवाई को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा रहा है। खासकर दुर्गम और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन की मदद से त्वरित निगरानी संभव हो सकी है।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस तकनीक के उपयोग से अपराधियों की गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखी जा सकेगी और उन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी। पुलिस जिला बगहा आधुनिक संसाधनों और तकनीकी नवाचारों के जरिए आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!