Thursday, June 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया में सैकड़ों उम्मीदों को मिला सहारा, सफल रहा जनकल्याण शिविर।

मझौलिया में सैकड़ों उम्मीदों को मिला सहारा, सफल रहा जनकल्याण शिविर।

0
19

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया। राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, मझौलिया के परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का सफलतापूर्वक समापन गुरुवार को हो गया। शिविर का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख सुक्ता मुखी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। समापन समारोह में रूपक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20-सूत्री) का स्वागत विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर किया गया। शिविर के दौरान राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, मनरेगा, आपूर्ति, आवास, जीविका, श्रम सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों की समस्याएं सुनी गईं तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

तीन दिवसीय इस जनकल्याण शिविर में विभिन्न विभागों से कुल 550 आवेदन प्राप्त हुए,जिनमें से 50 आवेदनों का त्वरित निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। शेष 500 आवेदनों की प्रविष्टि कर उन्हें आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। जनकल्याण शिविर के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे आमजनों को काफी सुविधा मिली।


समापन समारोह में रूपक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20-सूत्री),जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!