Saturday, August 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा का निरीक्षण, निष्पक्षता पर दिया गया जोर

मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा का निरीक्षण, निष्पक्षता पर दिया गया जोर

0
40

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया, 17 जून। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण बेतिया द्वारा बुधवार को मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा की शुचिता, कदाचार-मुक्त संचालन तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया एवं परीक्षा संचालन की पारदर्शिता की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाए।निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा परीक्षा को सफल एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!