अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण ।
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जौकटिया पंचायत में आवास योजना के लाभुकों का ई-केवाईसी अभियान चलाया गया। इस दौरान आवास योजना से जुड़े लाभार्थियों का सत्यापन कर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।
रोजगार सेवक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी लाभुकों का ई-केवाईसी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी के माध्यम से लाभुकों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है जिससे योजना का लाभ सही और पात्र लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने सभी लाभार्थियों से समय पर अपना ई-केवाईसी कराने की अपील की। वहीं आवास सहायक सुमित कुमार ने बताया कि ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने से लाभुकों को आवास योजना की अगली किस्त प्राप्त करने में सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि जिन लाभार्थियों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ जल्द से जल्द संपर्क कर प्रक्रिया पूरी करा लें। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लाभुकों को योजना से संबंधित जानकारी भी दी गई तथा किसी प्रकार की समस्या होने पर उसका समाधान किया गया। ई-केवाईसी अभियान के दौरान आनंद कुमार, खुर्शीद आलम ,गीता देवी , नईमा खातून, पानमती देवी, रिंकी देवी ,नाशीमा खातून, ललिता देवी, सुदामा साह सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। लाभुकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रक्रिया पूरी कराई। अधिकारियों ने बताया कि सरकार की योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ई-केवाईसी अत्यंत महत्वपूर्ण है।






