Monday, June 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला सचिव चनपटिया विधायक से...

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला सचिव चनपटिया विधायक से मिले।

0
12


प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं के बारे में सौंपा ज्ञापन।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


अब्दुल्लाह उर्फ अरशद सरहदी ज़िला सचिव प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन प चंपारण अभिषेक रंजन माननीय विधायक चनपटिया से मुलाकात कर उन्हें निजी स्कूलों की समस्याओं से अवगत कराया। जिला सचिव अब्दुल्लाह उर्फ अरशद सरहदी तथा सूरज कुमार मझौलिया प्रखण्ड माननीय विधायक जी के माध्यम से श्मिथिलेश तिवारी माननीय शिक्षा मंत्री बिहार सरकार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जिला सचिव ने माननीय विधायक जी से निवेदन किया कि जिला पदाधिकारी से मिलकर ई संबंधन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी निजी स्कूलों को qr code दिलाने में सहायता करें। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले छोटे छोटे स्कूलों को इन्फ्रा स्ट्रक्चर के लिए 4-5 साल का अवसर देते हुए qr code दिलाने की कृपा करें।
माननीय विधायक अभिषेक रंजन ने जिला पदाधिकारी और माननीय शिक्षा मंत्री बिहार सरकार के समक्ष निजी स्कूलों की समस्या रख उनके समाधान करने के हेतु पूरा प्रयास का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!