Saturday, June 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मोतिहारी और आरा से आए पर्यटकों को दिखा बाघ, बाघ देख पर्यटक...

मोतिहारी और आरा से आए पर्यटकों को दिखा बाघ, बाघ देख पर्यटक हुए रोमांचित

0
21

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

पर्यटन नगरी वाल्मीकि नगर के वीटीआर में जंगल सफारी के दौरान बाघ की साइटिंग होने से पर्यटकों का उत्साह और रोमांच चरम पर पहुंच गया। शुक्रवार शाम सफारी पर निकले पर्यटकों को जंगल में बाघ दिखाई दिया, जिससे उनके लिए यह यात्रा यादगार बन गई।
जानकारी के अनुसार, मोतिहारी निवासी रूपेश कुमार एवं उनका परिवार तथा आरा निवासी संजय कुमार एवं उनका परिवार शाम की सफारी के दौरान जंगल भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें बाघ का दीदार हुआ। हालांकि यह नजारा अचानक सामने आने के कारण पर्यटक फोटो और वीडियो नहीं बना सके, लेकिन बाघ को अपने सामने देखने का अनुभव उनके लिए बेहद रोमांचक रहा।
रेंजर सत्यम कुमार ने बताया की जंगल सफारी के दौरान वन्यजीवों के दीदार की बढ़ती संभावनाओं ने पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!