Tuesday, June 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विवादित सुस्ता क्षेत्र में नेपाल की ओर से तटबंध निर्माण कराए जाने...

विवादित सुस्ता क्षेत्र में नेपाल की ओर से तटबंध निर्माण कराए जाने के प्रयास को सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने रोका

0
16

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

भारत-नेपाल सीमा के विवादित सुस्ता क्षेत्र में नेपाल की ओर से तटबंध निर्माण कराए जाने के प्रयास को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने रोक दिया। निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना मिलते ही एसएसबी ने मौके पर पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों देशों के सुरक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श का दौर चला।
जानकारी के अनुसार नेपाल की ओर से विवादित क्षेत्र में तटबंध निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा था। भारतीय पक्ष का कहना है कि मामला सीमा विवाद से जुड़ा होने के कारण किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य दोनों देशों के बीच सहमति बनने तक नहीं किया जा सकता। एसएसबी जवानों ने इसी आधार पर निर्माण कार्य रुकवा दिया।


घटना के बाद भारत और नेपाल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा आपसी वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया। हालांकि कई दौर की बातचीत के बावजूद किसी ठोस निर्णय पर सहमति नहीं बन सकी।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार सुस्ता क्षेत्र लंबे समय से भारत और नेपाल के बीच संवेदनशील एवं विवादित इलाका रहा है। समय-समय पर नदी के बहाव में परिवर्तन और भू-भाग को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद सामने आते रहे हैं।
फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा बलों की निगरानी बढ़ा दी गई है। दोनों देशों के अधिकारी मामले के शांतिपूर्ण समाधान के लिए उच्च स्तर पर बातचीत जारी रखने की बात कह रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!