चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की सहयोग शिविर आयोजन की प्रशंसा।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
मझौलिया प्रखंड के चार पंचायतों—सरिसवा, बरवा सेमरा घाट, रमपुरवा महनवा और हरपुर गढ़वा—में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ ग्रामीण विकास और सुशासन की दिशा में एक बेहद सराहनीय और सकारात्मक कदम है। सरकार की इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाना है।सरिसवा पंचायत में आयोजित मुख्य शिविर का उद्घाटन अपर समाहर्ता (एडीएम) राजीव रंजन सिन्हा, बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार और सीओ राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अधिकारियों की यह जमीनी उपस्थिति जनता के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाती है।शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली आंगनवाड़ी, राजस्व, जीविका और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित दर्जनों महत्वपूर्ण विभागों के काउंटरों पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। सबसे अच्छी बात यह रही कि अधिकारियों ने न केवल लोगों की समस्याओं को बेहद आत्मीयता से सुना, बल्कि आवेदनों को प्राप्त कर उनके त्वरित निष्पादन (On-the-spot redressal) की प्रक्रिया भी तुरंत शुरू कर दी।इस सहयोग शिविर ने साबित कर दिया है कि जब प्रशासन खुद जनता के द्वार पहुंचता है, तो बिचौलियों का अंत होता है और विकास की गति तेज होती है। यह आयोजन ग्रामीणों के जीवन को सुगम बनाने में पूरी तरह सफल रहा है।

चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने सहयोग शिविर का निरीक्षण करते हुए बताया कि बिहार सरकार की यह प्रशंसनीय पहल है। सहयोग शिविर के माध्यम से जनता के कार्य अब पंचायत में ही निष्पादन किए जाएंगे। जनता को सरकारी कार्यों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्होंने सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की।
पूर्व विधायक उमाकांत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अब सरकार और अधिकारी जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। जनता के कार्य अब जनता के समीप निष्पादित किए जाएंगे। केंद्र और बिहार की सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए सहयोग शिविर का आयोजन माह के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे।
सहयोग शिविर में राशन कार्ड जाति प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र आदि का वितरण किया गया।

सहयोग शिविर की आयोजन में सरिसवा मुखिया पुत्र मुकेश कुमार बरवा सेमरा घाट मुखिया शौकत अली रमपुरवा महनवा मुखिया डॉक्टर चंद्रिका साह मुखिया पुत्र उपेंद्र कुमार हरपुर गढ़वा मुखिया सजदा तबस्सुम समाजसेवी अली असगर पी ओ तरुण कुमार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश मौर्य प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफिजुर रहमान प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबू लैश कनीय अभियंता सनोज कुमार इंद्रजीत कुमार मुकेश कुमार गौतम कुमार अनुज कुमार रमा देवी आदि की सराहनीय भूमिका रही,। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रसाद पूर्व जिला पार्षद विनय शाही पैक्स अध्यक्ष लालटुन पांडे समाजसेवी मीकु शाही पंकज उपाध्याय हरिशंकर मिश्रा पूर्व समिति सदस्य वसीम अहमद पप्पू कुमार मंटू कुमार सोऐब अहमद प्रधानाध्यापक मनोज कुमार भगत सहायक शिक्षक रण विजय शर्मा चंद्र किशोर राम नीलम देवी अमित कुमार राम आदि मौजूद थे।






