Saturday, May 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मांझा प्रखंड प्रमुख की कुर्सी बरकरार

मांझा प्रखंड प्रमुख की कुर्सी बरकरार

0
6

बैठक में नहीं पहुंचे चार पंचायत समिति सदस्य, अविश्वास प्रस्ताव खारिज

बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मांझागढ़ (गोपालगंज) : मांझा प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित विशेष बैठक में मात्र चार पंचायत समिति सदस्य ही शामिल हुए। नतीजतन, प्रमुख तीसरी बार विश्वास मत प्राप्त कर अपनी कुर्सी को बचाने में सफल रहे। इस प्रकार उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। विदित हो कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में मांझा प्रखंड प्रमुख वाजिद अली के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा एवं मत विभाजन को लेकर शनिवार को मांझा प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों की विशेष बैठक बुलाई गई थी। बैठक में मात्र चार पंचायत समिति सदस्य ही शामिल हुए।

जबकि अविश्वास प्रस्ताव लाने एवं मत विभाजन के लिए 26 पंचायत समिति सदस्यों में से दो तिहाई सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।इस तरह प्रमुख पर लगाई गई अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गई, तथा मत विभाजन नहीं हो सका। कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ विनित कुमार ने बताया कि मांझा में 26 पंचायत समिति सदस्य हैं। जिसमें से 18 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। लेकिन बैठक में चार सदस्य ही शामिल हुए। जिसके कारण मत विभाजन नहीं हो सका। वहीं अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!