Saturday, May 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार भवन में हुआ सम्मान समारोह, पत्रकारों ने...

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार भवन में हुआ सम्मान समारोह, पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

0
16

अमित कुमार शर्मा कुशीनगर उत्तर प्रदेश

जौनपुर! हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जौनपुर कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में जिले के पत्रकारों ने एकत्र होकर इस ऐतिहासिक दिन को उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान सभी पत्रकारों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के संकल्प को दोहराया। 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार भवन में पत्रकारों का विशेष मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने भाग लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास और उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। समाज को सही दिशा देने और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।


कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने एक-दूसरे को हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई दी और निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा जनहित की पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही पत्रकारों के हितों और उनकी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। हिंदी पत्रकारिता दिवस के इस आयोजन ने पत्रकारों के बीच एकता और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत किया जाए अरविंद पटेल पत्रकार इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश,श्रीवास्तव, सुशील स्वामी, अजीत सिंह, अजय पांडेय, तबरेज, नियाजी सोनू उपाध्याय ,बख्तियार आलम, संतोष राय,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!