सामाजिक सौहार्द का परिचायक होते हैं पर्व त्यौहार।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार
त्याग और बलिदान का पर्व बकरीद को लेकर मझौलिया पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारी और सुरक्षा बल सायरन की आवाज के बीच मझौलिया थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर फ्लैग मार्च किया। इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पर्व त्योहार हमारे पौराणिक धरोहर हैं।

सभी को अपना-अपना धर्म सांप्रदायिक सौहार्द और शांतिपूर्वक मनाने का अधिकार है। बकरीद पर्व पर शांति भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस अधिकारी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मॉनिटरिंग करते रहेंगे। थाना अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि बकरीद पर्व में कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी पैदा करता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।






