Saturday, May 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास रामनगर थाना का औचक निरीक्षण, शांति व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश।

रामनगर थाना का औचक निरीक्षण, शांति व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश।

0
15

विजय कुमार शर्मा बगहा, पश्चिम चंपारण बिहार

बगहा पुलिस अधीक्षक बगहा द्वारा रामनगर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का बारीकी से जायजा लेते हुए महिला हेल्प डेस्क, हेल्थ इंडेक्स, हाजत, सीरिस्ता सहित परिसर की साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्कता बरती जाए तथा आमजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

आगामी बकरीद पर्व को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने, नियमित गश्ती करने, विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने आमजनों से अपील की कि पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!