Saturday, May 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पीएचडी की उपाधि से बढ़ाया अनुमंडल कार्यालय का मान

पीएचडी की उपाधि से बढ़ाया अनुमंडल कार्यालय का मान

0
22

एसडीएम ने उर्दू अनुवादक को किया सम्मानित, कर्मियों के लिए बताया प्रेरणास्रोत

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा : अनुमंडल कार्यालय बगहा में कार्यरत उर्दू अनुवादक मोहम्मद अबूज़ैद ने शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा से उर्दू विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें 20 मई को “मौलाना वली रहमानी की जीवन कथा” विषय पर शोध कार्य के लिए डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की गई। उनकी इस उपलब्धि पर अनुमंडल कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने मोहम्मद अबूज़ैद को बुके भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि कार्यालय के एक युवा कर्मी द्वारा अपनी जिम्मेदारियों के साथ उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करना पूरे कार्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि अब उनके नाम के साथ ‘डॉक्टर’ जुड़ना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा और सीखने की प्रक्रिया कभी समाप्त नहीं होती तथा सभी कर्मियों को अपने कार्यों के साथ निरंतर ज्ञानार्जन की दिशा में आगे बढ़ते रहना चाहिए।
समारोह में प्रधान सहायक अशोक तिवारी, क्लर्क अजय कुमार, यूडीसी सुरेश यादव, यूडीसी नवीन कुमार, सहायक उर्दू अनुवादक आफाक अहमद, क्लर्क आनंद कुमार सहित अन्य कर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!