Thursday, May 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नेपाली शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

नेपाली शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

0
11

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उसके घर से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अवर निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भेड़िहारी सेमरा गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान महिला तस्कर सुनीता कुमारी के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में घर के पास स्थित टीन शेड से करीब पांच लीटर नेपाली शराब बरामद की गई।

वहीं चार लीटर शराब को रासायनिक जांच हेतु सुरक्षित रखा गया।
उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने शराब बेचने और भंडारण की बात स्वीकार की। गिरफ्तार महिला के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापेमारी टीम में उत्पाद विभाग के कई अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। विभाग ने बताया कि क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!