Thursday, May 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home हेल्थ नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता, प्रशासन से...

नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता, प्रशासन से सख्त नियम लागू करने की मांग

0
2

नशीली दवाओं की आसान उपलब्धता समाज के लिए गंभीर खतरा

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि वाल्मीकि नगर में मेडिकल दुकानों पर कथित रूप से नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। दुकानदारों एवं समाजसेवियों ने सरकार और प्रशासन से इस पर सख्त नियम लागू करने की मांग की है। वाल्मीकिनगर के समाजसेवी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल दुकानों में ड्रग एडिक्ट दवाओं की खुलेआम बिक्री युवाओं को नशे की ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि बिना चिकित्सकीय पर्ची के नशीली दवाओं की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए।


स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन क्षेत्र होने के कारण यहां बड़ी संख्या में युवा और बाहरी लोग आते हैं, ऐसे में नशीली दवाओं की आसान उपलब्धता समाज के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। लोगों ने प्रशासन से मेडिकल दुकानों की नियमित जांच, लाइसेंस सत्यापन और दोषी दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
दुकानदारों ने भी सरकार से स्पष्ट और सख्त नियम लागू करने की अपील करते हुए कहा कि वैध दवा व्यवसाय करने वालों को बदनाम होने से बचाने के लिए अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर कठोर कार्रवाई जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!