बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़/ गोपालगज। लोग हिंदी फिल्म शोले में पानी टँकी पर चढ़ कर बसन्ती से शादी करने की मांग को लेकर फिल्मी अभिनेता धर्मेंद्र को पानी टँकी पर चढ़ कर मांग करने की नजारा लोग फ़िल्म शोले में देखते है लेकिन बुधवार की सुबह शोले फ़िल्म की तरह एक प्रेमिका ने 120 फिट ऊंचा एयरटेल की टावर पर फिल्मी स्टाइल में चढ़ गई और अपने प्रेमी के साथ शादी कराने की मांग करने लगी यह नजारा देख लोगो की भीड़ उमड़ गयी पुलिस भी घटना स्थल पर पहुच गयी । लोगो और पुलिस के द्वारा प्रेमिका को समझा बुझा कर सुबह से ही 120 फिट ऊंचा टॉवर से प्रेमिका को उतारने की प्रयास किया जा रहा है परंतु प्रयास समाचार संकलन तक सफल नही हो पाया है ।

मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर थाना क्षेत्र गरौली गांव के एक युवती से मांझागढ़ थाना क्षेत्र कर्णपुरा गांव के दिनेश प्रसाद के पुत्र अमरजीत कुमार से करीब तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था ।दोनो के बीच शादी करने की बात 2025 में दोनो प्रेमी और प्रेमिका आपस मे तो पक्की कर लिए परन्तु परिजनों की सहमति नही बन पाने पर ये मामला गोपालगज महिला थाना और मांझागढ़ थाना में प्रेमिका के द्वारा लिखित शिकायत की गई मांझागढ़ पुलिस ने प्रेमिका के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी तथा परिजनों और स्थानीय पंचो के द्वारा पंचायती कर मामले का समझौता कराने का प्रयास किया गया परन्तु प्रयास सफल नही होने पर शादी के लिए परेशान प्रेमिका के द्वारा बुधवार की सुबह मांझागढ़ थाना क्षेत्र के गुलाम हुसेन टोला जनटोली गांव में इस्थित करीब 120फिट ऊंचा एयरटेल के टावर पर फिल्मी स्टाइल में सुबह चढ़ कर प्रेमी के साथ शादी पक्की करने की मांग करने लगी इस दृश्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी घटना की सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार घटना स्थल पर पहुच कर प्रेमिका को समझा बुझाकर टावर से उतारने की प्रयास सुबह से ही कि जा रही है ताकि किसी अनहोनी घटना से बचाया जा सके परन्तु समाचार संकलन तक प्रेमिका को टावर से नीचे उतारने में पुलिस को सफलता हासिल नही हो पाई है।

पुलिस के द्वारा टावर से नीचे उतारने के लिए प्रेमिका को समझा बुझा कर प्रयास किया जा रहा है परंतु प्रेमिका प्रेमी के साथ शादी कराने की मांग पर अडिग है जब तक प्रेमी अमरजीत कुमार और उनके परिजन शादी करने की बात पक्की नही करते है तब तक प्रेमिका टॉवर पर ही बैठी दिख रही है अब लोगो के द्वारा चर्चा यही की जा रही है कि फ़िल्म शोले में बसन्ती से शादी करने के लिए धर्मेंद्र पानी टँकी पर चढ़ कर शादी करने की मांग करते लोग फ़िल्म में देखते है लेकिन बुधबार की सुबह मांझागढ़ में 120 फिट ऊंचा टॉवर पर चढ़ के एक प्रेमिका द्वारा प्रेमी से शादी करने मांग करते हुए आंखों देखा हाल देखा गया।






