Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सहयोग शिविर में वाल्मीकिनगर तीन अन्य पंचायत के लोगों की शिकायतों को...

सहयोग शिविर में वाल्मीकिनगर तीन अन्य पंचायत के लोगों की शिकायतों को सुना गया

0
17

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित सहयोग शिविर के माध्यम से प्रखंड बगहा दो के चार पंचायत में शिविर का आयोजन हुआ। यह आयोजन प्रखंड बगहा दो के वाल्मीकिनगर पंचायत, लक्ष्मीपुर रामपुरवा, संतपुर सोहरिया, नयागांव रामपुर किया गया। इस आयोजन में सभी विभाग के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे। जिन्होंने अलग-अलग काउंटर के माध्यम से लोगों की शिकायतों को सुना और कुछ मामलों में उसके जांच के भी निर्देश दिए गए और निष्पादन के लिए जल्द से जल्द कर्मियों को निर्देश भी दिया गया।

काफी लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में जिला से आए पदाधिकारी, बगहा दो बीडीओ बीड्डू कुमार राम, अंचलाधिकारी वसीम अकरम, पीएचसी प्रभारी डॉ के बीएन सिंह, मनरेगा पदाधिकारी, स्वच्छता पदाधिकारी और अन्य पदाधिकारी के मौजूदगी में सभी विभाग के कर्मियों के मौजूदगी में लोगों की शिकायतों को सुना गया और आश्वासन दिया गया कि उनके शिकतों पर जल्द कार्रवाई कर मामलों का निष्पादन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!